हिसार एविएशन बनेगा विश्व का पहला सौर उर्जा संचालित हब: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला

नई दिल्ली ।  हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान एक बड़ा एलान किया है. जिसमे उन्होंने कहा – “हिसार एविएशन विश्व का पहला सौर उर्जा संचालित हब बनेगा” अब हिसार एविशन हब का काम पूरा होने के बाद बड़े जहाजों की मरम्मत के लिए दुबई या सिंगापुर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि इन जहाजों की मरम्मत करने की सुविधा हिसार में मिलने लगेगी. इसके लिए हिसार एविशन हब में 100 से 200 एकड़ जमीन एक इंटीग्रेटिड कार्गों हब का निर्माण किया जा रहा है. इस मौके पर जेजेपी के राष्टीय प्रवक्ता दिनेश, प्रदेश प्रवक्ता प्रतीक सोम, अजय गुलिया भी मौजूद थे.

Dushyant Choutala

उन्होंने बताया इंटीग्रेटिड कार्गो हब स्थापित करने को लेकर देश की बड़ी औद्योगिक कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है. और अभी हाल ही में एविशन से जुड़ी एक बड़ी कंपनी ने सरकार से संपर्क भी किया जिसने 25 एकड़ भूमि पर अपने खर्च MRO (मंटिनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन) बनाने की इच्छा जताई है. उन्होंने बताया हिसार में तीन हैंगर बन चुके है. हमारा आगे यही प्रयास है कि हिसार MRO में दुनिया के बड़े जहाजों को सभी सुविधा मिले, जोकि भारत में अभी कही भी उपलब्ध नहीं है. अभी हमे भारत में किसी भी जहाज की रिपेयरिंग के लिए सिंगापुर और दुबई में जाना पड़ता है, परंतु अब हिसार में एविशन हब स्थापित हो जाने के बाद हमे कही देश के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आगे उन्होंने बताया कि हिसार में इंटरनेशन लेवल का 10 हजार फीट का रनवे मई 2022 तक पूरा हो जाएगा जो कि हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। हमारी सरकार राज्य में इस तरह से एक आधारभूत ढांचे का विकास कर रही है. जिसको हिसार एविशन हब से जोड़ते हुए दिल्ली का कार्गो भी हरियाणा से होते हुए सीधा पोर्ट तक जाए. दिल्ली, सोनीपत, गुड़गांव और झज्जर में ऐसे केंद्र स्थापित किये जायेंगे जहां से कार्गो क्लयरेंस की सुविधा उपलब्ध होगी. इस कदम से प्रदेश का रेवेन्यू बढ़ने के साथ कार्गा-शिपिंग कपंनियों भी इसका लाभ ले सकेंगी.

हिसार एविएशन हब की खासियत

दुष्यंत चौटाला ने एविशन हब को लेकर बताया कि यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा. जोकि विश्व का पहला सौर उर्जा संचालित हब बन जायेगा. इस एविशन हब के लिए 80 मेगावाट बिजली के लोड का आकलन किया गया है. इसके साथ ही हिसार के इंटरनेशन रनवे पर कैट लाइट्स लगाई जाएंगी. जहां जीरो विजीबलिटी पर भी जहाज लैंड कर सकेगें. इसके साथ ही उन्होंने बताया दिल्ली के बीच डेडिकेटिड रेलवे कोरिडोर बनाने का प्रस्ताव है और जिसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी, इसके लिए रेलवे लाइनों का आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन करने सहित अन्य सभी योजनाएं शामिल हैं.

Avatar of Shradha Upadhyay
Shradha Upadhyay
View all posts