हरियाणा बोर्ड के 8वीं और 5वीं कक्षा के एनुअल एग्जाम का SCRT लेगी फैसला

चंडीगढ़ ।  हरियाणा  बोर्ड (Haryana School Education Board) द्वारा आठवीं और पांचवी क्लास के एनुअल एग्जाम को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana School Education Board) का कहना है कि इस बार आठवीं और पांचवी क्लास की परीक्षा पर एससीआरटी की ओर से फैसला होगा कि एग्जाम कौन लेगा?

Haryana Board

बता दें हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आठवीं और पांचवी क्लास के एनुअल एग्जाम को लेकर बोर्ड चैयरमैन डॉ. जगबीर सिंह का कहना है कि आठवीं की परीक्षा बोर्ड नहीं लेगा, बल्कि इस पर एससीआरटी निर्णय लेगी कि परीक्षा कौन लेगा? उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला कोर्ट में था. लेकिन कोर्ट में सरकार ने हलफनामा दिया है. हालाँकि बोर्ड की ओर से अब 8वीं की परीक्षा नहीं होगी, परंतु 8वीं के एनुअल एग्जाम जरूर होंगे. आठवी के साथ- साथ 5वी की भी वार्षिक परीक्षा होगी. इसका फैसला एससीआरटी को दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

यानि अब आठवीं और पांचवी क्लास के एनुअल एग्जाम का निर्णय एससीआरटी की ओर से ही लिया जायेगा कि कौन यह परीक्षा लेगा ? लेकिन ये तय है कि इस बार वार्षिक परीक्षा जरूर होंगी. अब देखना होगा एससीआरटी कब तक अपना फैसला सामने लेकर आएगी.

Avatar of Shradha Upadhyay
Shradha Upadhyay
View all posts