कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की अधिसूचना, आज से खुलेगा विश्वविद्यालय

कुरुक्षेत्र । उच्च शिक्षा विभाग चंडीगढ़ से प्राप्त अधिसूचना के मुताबिक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को खोले जाने का निर्णय लिया गया है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विभाग/ महाविद्यालय/ संस्थान/विद्यालय (कक्षा 10वीं से 12वीं) विश्वविद्यालय/ परिसर में पुस्तकालय 1 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए सामाजिक दूरी के नियम, नियमित स्वच्छता, कोविड-19 दिशा निर्देश को अपनाते हुए खोले जाएंगे.

Kurukshetra University Kurukshetra

वहीं लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ दीपक राय बब्बर ने बताया है कि यूटीडी/ संस्थानों/ कॉलेजों और स्कूलों के सभी डीएम, अध्यक्ष, निर्देशक, प्राचार्य 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्रों को ऑफलाइन कक्षा में भाग लेने के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने की सलाह दे सकते हैं. साथ ही सभी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी लोग राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.