Jio का दिवाली धमाका नए 3 प्लान लांच, जिओ ग्राहकों की बल्ले बल्ले

टेक डेस्क । जिओ ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी है. जी हाँ जिओ अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा देने वाला है इसलिए 3 नए प्लान आल इन वन लॉन्च कर रहा है. ये सभी प्लान सिर्फ जिओ ग्राहकों के लिए ही हैं.

Jio

ये प्लान इन ग्राहकों के लिए हैं जो हर महीने रिचार्ज नहीं करवाना चाहते. जो चाहते हैं कि लम्बे समय तक उनका रिचार्ज चलता रहे. इन रिचार्जेस की कीमत है 1001 रूपये, 1301 रूपये और 1501 रूपये इनकी वैधता 336 दिन तक होगी. आइये प्लान्स के बारे में जानें सबसे पहले 1001 रूपये के प्लान के बारे में जानते हैं.

इस प्लान में ग्राहक को 336 दिनों तक जिओ से जिओ पर फ्री कॉलिंग और अन्य के लिए 12000 फ्री मिनट्स मिलेंगे. इसके अलावा रोज 150 एमबी डाटा मिलेगा कुल 49 जीबी डाटा और साथ ही साथ 100 फ्री एस एम एस भी मिलेंगे.

1301 रूपये के प्लान में आपको 500 एमबी डाटा रोज कुल 164 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा 12000 फ्री मिनट्स और 100 एस एम एस मिलेंगे.

1501 के प्लान में आपको मिलेगा रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा यानि की कुल 504 जीबी डाटा 12000 फ्री मिनट्स एवं 100 फ्री एस एम एस की सुविधा होगी .

इन सभी की वैधता 336 दिन तक की है. ये थे जिओ के तीन नए आल इन वन प्लान्स जिनसे आप लम्बे समय तक रिचार्ज करवा सकते हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts