Big Breaking: हरियाणा में पटाख़ों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानें क्यों उठाया गया यह कदम

पंचकूला | कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हरियाणा में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध (Big Breaking) लगाया गया है. इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सवांददाता सम्मेलन में प्रदूषण नियंत्रण पर हो रही वार्ता के दौरान दी. साथ ही, इस बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए भी इनके प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी.

Ptakhe

पटाखों से निकलने वाले धुंए से अत्यधिक मात्रा में प्रदूषण होता है जिससे दमा, फेफड़े के रोगियों को सांस लेने में तकलीफ होती है और वर्तमान कोरोना संक्रमण का यह दौर बेहद नाजुक है जिसमें लोगों को बहुत अधिक श्वास सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम जनमानस के हित में है जिसकी सभी को अनुपालना करनी चाहिए.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts