डॉक्टरों की लापरवाही, डिलीवरी के दौरान महिला के शरीर में छोड़ी पट्टी

फरीदाबाद । फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की लापरवाही का एक बहुत बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल इस अस्पताल कुछ दिनों पहले डिलीवरी के लिए एक महिला का ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन जब महिला घर पहुंची तो उसे टॉयलेट जाने में काफी परेशानी होने लगी. इससे महिला के परिजन घबरा गए और आखिरकार एक बार फिर महिला के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए.

Doctor Photo

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की जिसमें पता चला कि आखिर परेशानी का क्या कारण है. दरअसल डिलीवरी के दौरान किए गए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी.

मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया है कि 8 दिन पहले एक छोटे से ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी हुई थी. और इस दौरान भूल से पेट में कपड़ा रह गया. जिसे डॉक्टर ने अब बाहर निकाल दिया है. वहीं पीड़ित महिला के पति और सास ने बताया है कि यह सब भूल से हुआ है. कोई जानबूझ के ऐसे नहीं करता है और अब डॉक्टरों ने सब ठीक कर दिया है. हालांकि उनका यह कहना जरूर है कि इस गलती की वजह से महिला को कुछ भी हो सकता था. ऐसे में यह लग रहा है कि परिवार गरीब और अनपढ़ है. जिसके चलते डॉक्टरों के खिलाफ कुछ भी बोलने से डर रहा है.

पेट से निकली पट्टी

मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पीड़ित महिला की सास ने बताया कि बीती 30 जनवरी को उसकी बहू की एक छोटा ऑपरेशन के माध्यम से सरकारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी. और घर जाने के बाद महिला को टॉयलेट करने में समस्या आ रही थी. मंगलवार को महिला को ऐसे लगा कि उसके अंदर कोई कपड़ा फंसा हुआ है. तब परिजनों के साथ महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मामले से बचने के लिए आनन-फानन में पेट से पट्टी निकाल दी हैं. लेकिन यह मामला सबके सामने आ चुका है.

मामला सामने आने के बाद अस्पताल के पीएमओ डॉ सविता यादव ने कहा कि अब उनकी संज्ञान में यह मामला आ गया है. पेट के अंदर पट्टी नहीं छोड़ी जानी चाहिए थी. इसलिए इस मामले की जांच व पूरी कार्यवाही की जाएगी. साथ ही पीड़ित महिला को तमाम दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है. जिससे वह जल्द से जल्द ठीक हो सके.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.