हरियाणा में इस वजह से अभी नही मिलेगी ठंड से राहत, जानिए क्या है कारण?

हिसार । इस बार की ठंड ने सभी को हिला कर रख दिया है. ठंड और शीतलहरों के साथ बारिश ने मिलकर अपना खूब प्रकोप दिखाया. अभी हरियाणा के लोगों द्वारा क्यास लगाए जा रहे हैं कि ठंड जाने वाली है मगर आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि पश्चिमी विक्षोभ ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. जिस वजह से अभी ठंड जाने के बिल्कुल भी आसार नहीं है.

COLD SARDI

पश्चिमी विक्षोभ है सबसे बड़ा कारण

मौजूदा समय में वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भारी हिमपात हो रहा है और इसका प्रभाव मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर पर लगातार देखा जा रहा है. रात के तापमान के कारण ठंडी और सर्द बर्फीली हवाएँ चल रही हैं. उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में लगातारगिरावट जारी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि जब एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो केवल पर्वतीय क्षेत्रों में ही हिमपात होता है. नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है और उसके बाद हवा की गति तेज है और दिशा उत्तर-पश्चिम है.जिस वजह से पूरे हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में सुबह और शाम रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पिछले एक-दो दिनों से जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है.हरियाणा में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस से 9.4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री से 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह से शाम तक सूर्य देव की तपती और तेज धूप से आम आदमी को ठंड से राहत मिलती है. दिन में ठंड का अहसास नहीं होता है और अधिकतम तापमान स्थिर रहता है, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में सुबह-शाम तेज उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से लगातार गिरावट जारी है.

इस समय पूरे हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में अपने तीखे तेवर से ठंड का कहर जारी है. अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम और उत्तरी बर्फीली हवाओं के तेज होने से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी जिस वजह से हरियाणा में अभी ठंड की स्थिति बनी रहेगी. ज्यादातर ठंड सुबह और शाम के बाद की है, दिन में फिलहाल इतनी ठंड मालूम नहीं होगी जितनी सुबह और शाम को हुआ करेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.