Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन है बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिसार । इस बार कई बार कई पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा के मौसम को प्रभावित किया. इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से मौसम में हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला, अब ऐसे क्यास लगाए जा रहे थे कि पश्चिमी विक्षोभों का असर हमें देखने को नहीं मिलेगा.मगर ऐसा नहीं है.

barish

मौसम विभाग द्वारा आशंका जताई गई है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग द्वारा पिछले दिनों ही संभावना जता दी गई थी. जिस वजह से हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ फिर से अपना कहर बरसाने के लिए तैयार हो गया है. हरियाणा के साथी राज्यों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है. वहीं पश्चिमी विश्वोभ अब हरियाणा में भी अपना प्रभाव दिखाने को तैयार है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 21 फरवरी की देर रात से और 23 फरवरी के बीच पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है. जिस वजह से हवाएं भी चलेंगी. इसके साथ ही उत्तर हरियाणा में कुछ स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी, 17 जिलों में यलो अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

साथ ही दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट होगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 24 फरवरी तक मौसम का अपना अनुमान बताया है. मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि 24 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, यानी कि मौसम में कभी भी बदलाव देखने को मिल सकता है. यह भी हो सकता है कि गरज चमक के साथ बारिश भी देखने को मिले. 24 फरवरी तक का मौसम के बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है कब मौसम में बदलाव आ जाए, यह हमें आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.