सीएम खट्टर ने लिया फैसला: आयुष्मान भारत के लाभों को अब इन वर्गों तक भी पहुचाएगी सरकार

चंडीगढ़ । राज्य की खट्टर सरकार अब इन वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान भारत के लाभों को पहुंचाने के लिए कदम उठा रही है. इसके लिए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि जिनकी वार्षिक आय कम है और जिनको सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है. उनको आयुष्मान भारत के उन सभी लाभों से अवगत कराया जाएगा जिनके वो पात्र हैं.

Aayushmaan Bharat Yojna

बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आयुष्मानभारत के लाभों को उन सभी परिवारों तक पहुँचाने का निर्णय लिया है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है और जो सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) के आंकड़ों में शामिल नहीं हैं.

सीएम ने सूचित किया है कि सत्यापित आय वाले ऐसे सभी परिवारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल आय सत्यापन के 3 चरण पहले ही किए जा चुके हैं. इन सत्यापित परिवारों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ताकि वे अपने कार्ड प्राप्त कर सकें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इस लिंक पर जाएं

सीएम खट्टर ने कहा है कि सत्यापित परिवारों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा जिससे वह कार्ड प्राप्त कर सकें अगर आपने पंजीकरण करवाया है तो आप आप आसानी से इस https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard लिंक पर जाकर कार्ड हासिल कर सकते हैं. इस लिंक पर जाकर आपको आधार कार्ड का नंबर देना होगा और आपको कार्ड प्राप्त हो जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.