महिला की कब्र पर मचा बवाल, आपत्तिजनक बोर्ड लगाकर लाश ले जाने की दी चेतावनी

महेंद्रगढ़ । हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के स्याणा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां गांव की रहने वाली एक मुस्लिम महिला की कब्र पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बोर्ड लगाकर लाश को वहां से उठा ले जाने की धमकी दी है. कब्र पर लगे आपत्तिजनक बोर्ड पर लिखा है कि “इस गांव में हिंदू रहते हैं इस लाश को यहां से ले जाकर अपनी जमीन में दफ़नाओं, नहीं तो हम यहां से निकालकर जला देंगे। जो इन मुल्लों का साथ देगा पहली गोली उसको लगेगी.

death

हालांकि अभी तक यह बोर्ड किसने लगाया इसकी किसी को जानकारी नहीं है। लेकिन इस आपत्तिजनक बोर्ड के नीचे लिखा था भगवा रक्षक ग्रुप महेंद्रगढ़. मामला सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है. जिसके जरिए गांव के आपसी भाईचारे को भड़काने की कोशिश की जा रही है.

आपसी भाईचारे को भड़काने की कोशिश

वही गांव के एक व्यक्ति ने कहा है कि यह जो घटना है काफी शर्मनाक है. गांव के बुजुर्ग पहले ही कह चुके हैं यह जो जमीन है वह कब्रिस्तान की है. जहां पहले भी मुसलमान लोगों को दफनाया गया है। लेकिन यहां जो घटना हुई वो आपसी भाईचारे को भड़काने के लिए हुई है. गांव अभी भी मुस्लिम भाई बहनों के साथ हैं.

अज्ञात के नाम से पुलिस ने मामला किया दर्ज

वहीं पुलिस ने अज्ञात के नाम मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. फिलहाल गांव में किसी भी प्रकार का कोई तनावपूर्ण माहौल नहीं है. साथ ही पुलिस ने कब्र पर लगे आपत्तिजनक बोर्ड को हटा दिया है. वही थाना कनीना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि स्याणा गांव में एक मुस्लिम महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार क्रियाकर्म किया गया और महिला को जमीन में दफना दिया गया. इसके बाद अगले दिन उनकी कब्र के ऊपर एक आपत्तिजनक बोर्ड लगा हुआ मिला.

उस बोर्ड के ऊपर कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए थे. जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है और मामले को लेकर जांच जारी है.
हालांकि जहां एक और गांव के लोग इसे शरारती तत्व की हरकत बता रहे हैं. लेकिन यह इस बात का सबूत है कि अभी भी धार्मिक कट्टरता मौजूद है और लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की कोशिश लगातार जारी है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.