हरियाणा: अगले तीन घंटों में इन जिलों में हल्की बारिश, देखे जिलों की लिस्ट

हिसार । हरियाणा में अगले 3 घंटे के अंदर कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं ऐसा अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया जा रहा है. बता दें कि मौसम भाग ने अपनी ताजा जानकारी में बताया है अगले तीन घण्टों मे हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवायों व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है.

BARISH 2

ये है कारण

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि नए पश्चिमी विश्वोभों को लेकर मौसम विभाग ने कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी थी कि इन जिलों में बारिश होने की संभावना है, और इन जिलों का मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. बता दे कि नहीं पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में फिर से दस्तक दे रहे हैं जिस वजह से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने इसको लेकर भी लोगों को पहले ही सूचित कर दिया था और आज यही वजह है कि हरियाणा में कुल जिलों में हल्की बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बारिश पर लगा ब्रेक, 15 शहरों का तापमान 35 डिग्री पार; अब इन जिलों पर टिकी नजर

बता दें कि 28 फरवरी तक हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.इस तरह का अनुमान मौसम विभाग द्वारा बताया गया है.मौसम विभाग की ताजा जानकारी है आपको यहां मिलती रहेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.