आयुष्मान भारत योजना के तहत अब आशा वर्करों को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने दी अनुमति

चंडीगढ़ । मनोहर लाल सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है सरकार ने अपने फैसले में आशा वर्करों को आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अपनी लाने की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है बता दें कि इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट के माध्यम से दी है मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट में कहा है कि आशा वर्करों को “आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” (AB-PMJAY) के अंतर्गत कवर करने के लिए स्वीकृति दे दी है. यानी कि अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आशा वर्करों को स्वीकृति मिलने के बाद आशा वर्कर भी जन आरोग्य योजना के तहत लाभ पाने के हकदार हो गए हैं.

AASHA WORKER

मान्यता प्राप्त होना जरूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि यह फैसला उन्हीं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर लागू होगा जो मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता होंगे. अगर वह मान्यता प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता नहीं होंगे तो उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा, यानि कि इसके लिए मान्यता प्राप्त कार्यकर्ता होना आवश्यक है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

इन्हें भी मिलेगा लाभ

आज ही ट्वीट कर सीएम खट्टर ने यह भी जानकारी दी है कि योजना के अंतर्गत विमुक्त घुमंतू जाति, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत लाया जाएगा. और आठवीं भारत योजना का लाभ अब चौकीदार, आशा कार्यकर्ता, रेहड़ी पटरी, रिक्शा चालक, ऑटो चालक भी उठा सकेंगे. बता दें कि इस योजना में इन सभी को लाने की बात 27 जुलाई 2021 से ही चल रही थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.