महिला दिवस पर बड़ा तोहफा, एक्सटेंशन फीस पर जुर्माने में 90% की छूट, पढ़े पूरी जानकारी

गुरुग्राम | हरियाणा की मनोहर सरकार महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सेक्टरों की महिला प्लाट धारकों के लिए बेहद ही राहत भरी खबर है. महिला दिवस के अवसर पर एचएसवीपी द्वारा महिला प्लाट धारकों को एक्सटेंशन फीस पर जुर्माने में 90% की बड़ी छूट प्रदान की गई है. वहीं विधवा महिला प्लाट धारकों को एक्सटेंशन फीस पर पूरे 100% की छूट प्रदान करने की घोषणा की गई है. इससे गुरुग्राम की ढाई से तीन हजार महिला प्लाट धारकों को लाभ पहुंचेगा.

Internation Women Day

एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जोशी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसका लाभ उठाने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर आईडी पासवर्ड प्राप्त करके जरुरी दस्तावेजों को जमा कराना होगा. इनमे पहचान प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, एनओसी, शपथपत्र और न्यूज पेपर में अनापत्ति पत्र का घोषणापत्र शामिल हैं.

इसलिए ली जाती है फीस

एचएसवीपी की अकाउंट शाखा से मिली जानकारी अनुसार, प्राधिकरण से प्लाट लेने के बाद दो साल की समय-सीमा के भीतर उस पर निर्माण कार्य शुरू करना होता है. निर्धारित समयावधि में प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की स्थिति में खाली प्लाट पर एक्सटेंशन फीस लगनी शुरू हो जाती है. 250 गज के आवासीय प्लाट पर दस लाख रुपए एक्सटेंशन फीस बकाया है तो उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगता है. ऐसे में एचएसवीपी के इस कदम से महिला प्लाट धारकों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.