अब कॉलेजो के बाहर तैनात होंगी दुर्गा शक्ति, मनचलों पर जमकर भांजेंगी लाठिया

फरीदाबाद । सबने ही माँ दुर्गा की शक्ति की कहानी तो सुनी ही होगी. जिस तरह माँ दुर्गा ने सबकी भलाई के लिए राक्षसों को मारा था. उसी तरह हरियाणा सरकार की दुर्गा शक्ति अब मनचलों को सबक सिखायेगी. जिस तरह आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है अब उसे रोकने के लिए सरकार सख्त क़ानून बना रही है.

Webp.net compress image 12

अभी कुछ दिन पहले हुए निकिता हत्याकांड से सभी कॉलेज जाने वाली लड़कियों के माता – पिता सहमे हुए हैं. वे लड़कियों को कॉलेज भेजने से डर रहे हैं.

माता – पिता के डर को काम करने और लड़कियों की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री अनिल बिज ने राजकीय महिला कॉलेज के गेट पर दुर्गा शक्ति तैनात कर दी है, ताकि कॉलेज से आते जाते लड़कियों के साथ किसी भी तरह को छेड़खानी या अपराध न हो सके. दुर्गा शक्ति की टीम लड़कियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है और साथ ही साथ कॉलेज के आस पास भटकते मनचलों को सबक भी सीखा रही है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति
Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts