CBSE: इस बार समय से पहले आयोजित हो सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जानें कारण?

नई दिल्ली । नीट व जेईई जैसी परीक्षाएं आयोजित करवाने के कारण सीबीएसई (CBSE) बोर्ड इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा समय से पहले आयोजित करवा सकता है. जिसके बारे में अभी विचार-विमर्श रहा है, परंतु अभी तक इसके पक्ष में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

CBSE

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने स्कूलों पर पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव बनाया है, क्योंकि इस बार सिलेबस को कोविड-19 के कारण कम किया गया है एवं इसे समय रहते पूरा करने के आदेश स्कूलों तक पहुंचा दिए गए हैं . साथ ही उम्मीदवारों की सूची व परीक्षा फार्म भी बोर्ड द्वारा भरवाए जा चुके हैं जिससे लगता है कि वह इस बार समय से पहले ही परीक्षाएं आयोजित करवाना चाहता है.

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार छात्रों की पढ़ाई को बहुत नुकसान हुआ है एवं उन्हें निरंतरता लाने में काफी कठिनाई हो रही है. इसके अलावा सीबीएसई द्वारा सीटेट एग्जाम की भी परीक्षा तिथि  अब 30 जनवरी घोषित की गई है जो पहले 5 जुलाई निर्धारित थी परंतु कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था.

यह भी पढ़े -  CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

परंतु सीबीएसई (CBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालक बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि वे इसे छात्रों के लिए आगे की परीक्षाओं में प्रवेश पाने हेतु बाधा मानते हैं , जिससे उन्हें सही करियर चुनने में कठिनाई होगी.

वहीं दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बोर्ड को पत्र लिखकर पेशकश की है कि मई से पहले किसी भी सूरत में एग्जाम ना लिए जाएं, क्योंकि तब तक हालात सामान्य होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. ऐसे में यह बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है. बाकी इन सभी बातों के बारे में अभी केवल कयास लगाए जा रहे हैं जिन पर बोर्ड के अधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ ही पूर्णविराम लग सकेगा.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts