30 एकड़ से ज़्यादा गेहूं की फसल जलकर नष्ट, रिप्पर से अचानक उठी चिंगारी से लगी आग

करनाल । उपलाना गांव के खेतों में 30 एकड़ से ज़्यादा की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई. पास के खेत में तूड़ी बना रहे रिप्पर से अचानक उठी चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई. गौशाला के सेवादार, असंध पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. तेज हवा होने के कारण जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 30 एकड़ से ज़्यादा खड़ी गेंहू की फसल नष्ट हो गई.

PRALI

गांव के प्रधान द्वारा कहा गया कि पास के खेतों में किसान ने गेहूं की कटाई के बाद तूड़ी बनवाने का काम शुरू किया हुआ था, तभी रिप्पर से अचानक स्पार्किंग हुई जिससे खेत में आग लग गई . रिप्पर का चालक अपने वाहन को साथ लगते पास के खेत में ले गया जिससे वाहन जलने से बच गया. वहीं दूसरी तरफ खड़ी गेंहू की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर आग को आगे बढ़ने से रोका.

ग्रामीणों के हाथ में पेड़ों की टहनी थी जिससे आग को एक तरफ से काबू पाया गया. उसी समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग को आगे बढ़ने से रोका, हर तरफ के सहयोग के कारण आग पर काबू पाया गया. इस आग से काफी नुकसान हुआ. फसल जलने के कारण कुल मिलाकर 20 लाख का नुकसान हो गया.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.