गर्मी से तप रहे पंजाब और हरियाणा, 13 अप्रैल को मिल सकती है राहत

चंडीगढ़ । हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा. फरीदाबाद के बोपनी में तापमान 45.3 डिग्री रहा वहीं मोहाली में 41.8 डिग्री और पंचकूला में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ऐसे ही जारी रहेगी. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया.

barish

आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हालांकि बुधवार को पंजाब और हरियाणा में राहत मिल सकती है. पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी इलाकों में 20-30 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से  पंजाब के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41- 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. बदल रहे मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे नुकसान से बचने के लिए गेहूं की कटाई जल्दी करें . और शुष्क मौसम को देखते हुए ज़रूरत के हिसाब से ही खेतों की सिंचाई करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की जगी उम्मीदें, लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.