यूपी से हरियाणा आने- जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरु होगा यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोड़ने का काम

सिरसा | यूपी से हरियाणा आने- जाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब यूपी से हरियाणा जाने वाले लोगों को 22 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. दरअसल, आने वाले कुछ दिनों में यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोड़ने का काम शुरु हो जाएगा. इससे आने जाने वाले लोगों को सिरसा से होते हुए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. यही नहीं, इस कार्य के बाद हरियाणा वालों के लिए जेवर एयरपोर्ट तक आना भी आसान होगा.

हरियाणा

बता दें कि अभी यूपी और हरियाणा के बीच रोजाना करीब 20 हजार वाहन चलते हैं. अभी आगरा की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए वाहनों को हरियाणा जाने के लिए जीरो प्वाइंट से वापस सिरसा लूप से ईस्टर्न पेरिफेरल पर जाना पड़ता है. इसी तरह हरियाणा से मालवाहक या सामान्य वाहन भी सिरसा उतरने के बाद परी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट से आगरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर जगनपुर-अफजलपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाने का मकसद जेवर एयरपोर्ट आने वाले लोगों को फायदा पहुंचाना भी है. इसका सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा और वेस्ट यूपी के लोगों को होगा क्योंकि इससे केवल वक्त ही नहीं बल्कि ईधन की भी बचत होगी. इसी के साथ, कर्मार्शियल वाहन भी इंटरचेंज का फायदा उठा सकेंगे. बताया जा रहा है कि अगस्त 2022 में इंटरचेंज के बनकर तैयार होने की उम्मीद है. इसके बनने में करीब 76 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

यहां जोड़ा जाएगा यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और यमुना अथॉरिटी से जुड़े अफसरों की मानें तो यमुना एक्सप्रेसवे के नोएडा जीरो पाइंट से 9 किमी की दूरी पर जगनपुर-अफजलपुर गांव के पास दोनों यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे आपस में मिलते हैं. इसी जगह को इंटरचेंज बनाने के लिए चुना गया है. यहां पर चार रैंप बनाई जाएंगी. जिसमे से दो रैंप चढ़ने तो दो उतरने की होंगी. लेकिन किसानों के साथ चला जमीन विवाद पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद यह योजना लेट हो गई. लेकिन अब मामला कुछ बनता हुआ दिखा तो योजना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.