गौशाला के लिए चारा बोने पर मिलेगी 10 हज़ार रुपए प्रति एकड़ की राशि, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ । सूबे के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय आदि संस्थाओं के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में प्रदेश में चल रही चारा समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की.

JP DALAL

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में चारा संकट से निपटने के लिए सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है. इस योजना का नाम है ‘चारा बिजाई योजना’. इस योजना के तहत यदि गौशालाओं के आसपास कोई किसान 10 एकड़ भूमि तक चारा उगाकर उसे गौशालाओं को आपसी सहमति के जरिए मुहैया करवाता है, तो ऐसे किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाएगी. यह राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जमा करवाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 8 नई फूड टेस्टिंग लैब बनेंगी, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

जेपी दलाल ने कहा कि चारा बिजाई योजना का फायदा किसानों को भी होगा और साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ गौशालाओं की भी मदद हो सकेगी. उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्हें गौशाला संचालक सर्टिफाई करेंगे कि यें चारा हमनें गौ सेवा में लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.