अब फिर होगा हर घर पाठशाला, गर्मियों की छुट्टियों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई

चंडीगढ़ | गर्मियों की छुट्टियों को लेकर हरियाणा शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने एक पत्र जारी किया है. जिसमें गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बात कही गई है. दरअसल, विभाग ने यह फैसला किया है कि गर्मियों की छुट्टियों में ऑनलाइन क्लासें लगेंगी. यह कक्षाएं 1 जून से लेकर 30 जून तक लगाई जाएंगी. वहीं, 10वीं और 12वीं की छात्र टेबलेट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखेंगी. जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ समय पहले हरियाणा सरकार की तरफ से 9वीं और 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त में टेबलेट दिए गए थे, ताकि छात्र बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें.

STUDENT WITH MOBILE

इस क्रम में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि बच्चों और शिक्षकों को दिए जा रहे टैबलेट का इस्तेमाल सुचारु रुप से पढ़ाई के लिए हो. उन्होंने बताया कि विभाग प्रयास कर रही है कि 1 से 30 जून तक टैबलेट से पढ़ाई का एक ट्रायल पूरा किया जा सके. बता दें कि यह पहली बार होगा जब स्कूलों में टैब के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.