Nikita Case: निकिता अपहरण केस की दोबारा जांच की सुनवाई का फैसला आज

फरीदाबाद । जैसा कि सभी जानते हैं निकिता (Nikita Case) की बीते 26 अक्टूबर को अग्रवाल कॉलेज के बाहर तौसीफ नाम के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया था वो यह की 2 साल पहले 2018 में तौसीफ ने निकिता का अपहरण किया था.

NIKITA

लेकिन उस समय उसके माता – पिता पर तौसीफ के परिवार की तरफ से समझौते का दबाव डाला गया और दोबारा ऐसा न होगा ये भरोसा दिलाया गया तभी उसके माता- पिता ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई, लेकिन अब जबकि उनकी बेटी को मार दिया गया है तो वे भी अब अपहरण का मामले पर दोबारा जांच करवाना चाहते हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

जिसके लिए एसआईटी ने कोर्ट में याचिका दायर कर इस मामले की जांच की अनुमति मांगी है जिसका फैसला आज आ सकता है . इसके अलावा निकिता हत्याकांड के केस की सुनवाई भी फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है इसका भी जल्द ही फैसला आ जायेगा.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts