Vastu Tips: बुरी किस्मत से पीछा छुड़ाना है तो भूलकर भी इस दिन न खरीदे नया झाड़ू

ज्योतिष, Vastu Tips | दिन की शुरुआत सुबह की साफ सफाई से होती है. कहते हैं कि साफ- सफाई से देवता खुश होते है और घर में शांति और वैभव बना रहता है. ऐसे में झाड़ू की अहमियत हमारे जिंदगी में काफी बढ़ जाती है. लेकिन, क्या आपको पता है कि झाड़ू से आपकी किस्मत जुड़ी हुई है. आपकी एक गलती अमीर इंसान को भी सड़क पे लाकर खडी कर सकता है. इसी सिलसिले में आज हम आपको झाड़ू से जुड़ा किस्मत का राज बताएंगे.

vastu tips jhadu

अगर घर में रखी झाड़ू किसी कारणवश टूट जाए तो नया झाड़ू खरीदते समय कुछ विशेष वास्तु टिप्स को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कुछ खास बातें –

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, नया झाड़ू खरीदने का सबसे उत्तम दिन शनिवार है. ऐसा माना जाता है की इस दिन झाड़ू खरीदने से घर के मालिक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख समृद्धि भी बनी रहती है.
  • हिंदू कैलेंडर के हिसाब से, एक महीने में दो पक्ष होते हैं – कृष्ण पक्ष और शुक्ला पक्ष, तो नया झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में ही खरीदना चाहिए. शुक्ल पक्ष में नया झाड़ू खरीदना अशुभ फल देते हैं. इसलिए भूलकर भी ये गलती न करें.
  • वास्तु विद्या के अनुसार, झाड़ू को घर में किसी निश्चित जगह पे ही रखना चाहिए. जैसे- झाड़ू को हमें ईशान कोण में कभी भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसे भगवान के पूजा का स्थान माना गया है और धन का आगमन भी रुक जाता है. झाड़ू को दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.
  • झाड़ू को हो सके तो छुपाकर रखें जिससे उसपे किसी की नज़र ना पड़े. बेडरूम या तिजोरी जैसी जगहों पे भी रखने से बचें.
  • रसोईघर जो मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान है. यहां भी झाड़ू कभी भी न रखें इससे घर में अन्न की कमी हो जाती है.
  • सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. यदि सूर्योदय में लगाया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन का आगमन बना रहता है.
Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.