IRCTC ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में किया बदलाव, अब जल्दी कर पाएंगे टिकट बुकिंग

नई दिल्ली, IRCTC News | यदि आप भी रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दे कि अब कोविड-19 के मामले काफी कम हो गए हैं. भारतीय रेलवे की तरफ से ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. नियमों के तहत अब कम समय में ही टिकट बुक हो पाएगी.

RAIL TRAIN

रेलवे ने किया टिकट बुक के नियमों में बदलाव 

अब आईआरसीटीसी (IRCTC ) की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं देना होगा. बता दे कि भारतीय रेलवे की तरफ से कोरोनावायरस महामारी की वजह से आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप पर टिकट बुकिंग कराने वालों के लिए डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी किया गया था. अब कोविड-19 के मामले कम हो गए हैं, इस वजह से अब दोबारा से रेलवे डेस्टिनेशन का एड्रेस नहीं पूछेगा. रेलवे की तरफ से इस आदेश को लागू कर दिया गया है.

रेलवे ने दोबारा शुरू की यह सुविधा 

बता दे कि कोरोना महामारी के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस की सहायता से कोविड पॉजिटिव पैसेंजर की ट्रेसिंग की जाती थी. रेल मंत्रालय की तरफ से डेस्टिनेशन नहीं लेने के आदेश सभी रेलवे जोन को दे दिए गए हैं. अब CRIS और आईआरसीटीसी (IRCTC) को भी आदेश के अनुसार ही सॉफ्टवेयर में बदलाव करने होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इससे पहले भी रेलवे के द्वारा एसी कोच में एक बार फिर से तकिया, कंबल देने की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है. सभी ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए तकिया और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जो कोरोना महामारी के वजह से बंद कर दिए गए थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.