39 दिनों तक शनिदेव करेंगे इन 4 राशि वालों का भाग्योदय, जानिए किन राशियों को मिलेग लाभ

ज्योतिष | शनि का हमारे जीवन पर काभी प्रभाव पड़ता है. वहीं, अब 5 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. इसके बाद 12 जुलाई से शनिदेव वक्री चाल से चलते हुए कुंभ से मकर राशि में दोबारा प्रवेश करेंगे. फिर 25 अक्टूबर को मार्गी होकर 17 जनवरी को कुंभ राशि में वापस आ जाएंगे. शनि के उल्टी चाल चलने से कई राशियों को काफी लाभ मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कि शनि के वक्री होने से 39 दिनों तक किन राशियों को लाभ मिलेगा.

SHANI DEV

इन राशियों के जागेगें भाग्य

मेष राशि: मेष राशि में शनि ग्यारहवें भाव में व्रकी हो रहे हैं जो कि काफी शुभ माना जाता है. इन राशियों पर शनि के व्रकी होने से इन्हें अधिकतर कामों में सफलता मिलेगी. इतना ही यह प्रशंसा के भागीदार भी होंगे. अगर इन राशि के जातक अपना नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका है. इससे आपको काभी लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि: वृषभ राशि में शनि दशम भाव में वक्री हो रहे हैं. जो काफी लाभदायक है, इन राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है. इसके साथ ही इन जातकों को व्यापार में धन का लाभ भी मिलेगा. हालांकि परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकता है. इसलिए कोशिश यही करें कि आपकी बातों से किसी को दुख ना पहुंचे.

मिथुन राशि: मिथुन राशि में शनि नौवें भाव में व्रकी हो रहे हैं. इन राशियों की किस्मत की बात करें तो इनकी किस्मत सातवें आसमान में होगी. शनि की कृपा से इनका हर एक काम सफल होगा. लेकिन आपको स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा.

धनु राशि: धनु राशि में शनि तीसरे भाव में व्रकी हो रहे हैं. इन राशियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है. इस राशि के लोग अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय सबसे सही है. क्योंकि इस वक्त आपको आपके करियर में सफलता मिलेगा. वहीं, अगर लाइफ पार्टनर की बात करें तो उनके साख भी आपका अच्छा समय बीतेगा.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.