मुश्किल में सलमान खान, जान से मारने की मिली धमकी

मुंबई | बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान बड़ी मुश्किल में है. जी हां, सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो उन्हें बेंच पर उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र मिला. इस पत्र में लिखा था कि ”सलमान खान की भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे.” इस पत्र के मिलने के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

SALMAN

बता दें कि अभी हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया था. इसी बीच अब सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने से उनके फैंस और परिवार वाले काफी परेशान हो गए हैं.

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

जानकारी हो कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बिश्नोई ने कुछ साल पहले सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया था. जिसे ध्यान में रखते हुए सलमान खान के प्रति खतरे की संभावना जताई जा रही है, और अब यह पत्र मिलने के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बता दें कि अभी गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.