Sidhu MooseWala Case: मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई ही है हत्या का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली | पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष के विशेष आयुक्त एचएस धालीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या को लेकर सारा प्लान लॉरेंस बिश्नोई ने रचा था.

Sidhu Moose Wala

टीम ने की 5 लोगों की पहचान

एचएस धालीवाल ने बताया उनकी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है. जिसमें महाकाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी है. हालांकि, अभी शूटरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं, महाकाल उर्फ सीतेश हीरामन कामले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है.

क्या था मामला?

बता दें कि 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावारों ने 30 राउंड फायरिंग करके सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी. इस हत्या का मुख्य संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई था, जो अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस ने कई बार पूछताछ की जिसके बाद उसने माना कि उसके गैंग ने ही मूसेवाला को मारा है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.