बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जुलाई में इस बैंक का भी हों सकता है निजीकरण

नई दिल्ली | केन्द्र की मोदी सरकार एक और बैंक के निजीकरण की तैयारियां कर रही है और बताया जा रहा है कि जुलाई माह में इस प्रकिया को शुरू किया जा सकता है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, केन्द्र सरकार जुलाई माह के आखिर तक बैंक के प्राइवेटाइजेशन के लिए शुरुआती टेंडर के लिए आमंत्रित कर सकती है.

Bank Image

IDBI Bank में बेचेगी हिस्सेदारी

बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि केन्द्र सरकार जुलाई महीने में IDBI बैंक में जुलाई में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि दीपम अमेरिका में IDBI बैंक की बिक्री के लिए रोड़ शो कर रहा है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने की संभावना है.

RBI के साथ करनी है एक और दौर की चर्चा

बैंक अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार, IDBI बैंक की बिक्री को लेकर रिजर्व बैंक के साथ एक दौर की चर्चा होना और बाकी है. EOI को जुलाई के आखिर तक आमंत्रित किया जा सकता है. बता दें कि IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है. वहीं, LIC की हिस्सेदारी 49.24 प्रतिशत है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

आगे कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का है प्लान

केंद्र की मोदी सरकार आने वाले दिनों में कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की योजना तैयार कर रही है. सरकार ने सार्वजनिक कंपनियों की सूची तैयार की है, जिसमें शिपिंग कॉर्प, कॉनकॉर, विजाग स्टील, आईडीबीआई बैंक समेत कई कंपनियां शामिल हैं. इस चालू वित्त वर्ष में सरकार अब तक विनिवेश से 24,000 करोड़ रुपए जुटा चुकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.