यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ: Jio, Airtel और Vi करेगी प्लान्स महेंगे

नई दिल्ली | महंगाई दिन प्रतिदिन लोगों की जेब डिली करती जा रही है. इस बीच फिर एक और ऐसी चीज है जिसकी कीमत जल्द ही बढ़ सकती है. जी हां, जल्द ही टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों Airtel, Reliance Jio और VI के प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. दरअसल, इन बढ़ने वाली कीमतों की पीछे की वजह 5G स्पेक्ट्रम है. अगर टेलिकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम खरीदना पड़ता है तो उन्हें एक लाख करोड़ रुपये से 1.1 लाख करोड़ रुपये की अदायगी चुकानी पड़ सकती है. और अगर ये कंपनियां इसे खरीदती है, तो उन्हें इस रकम को चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा. जिसके लिए ये कंपनियां प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं.

jio airtel vi

टैरिफ प्लान्स में होगी कितनी बढ़ोत्तरी

एक जानकारी के अनुसार टैरिफ प्लान्स की कीमतों में 20 फीसद तक का इजाफा हो सकता है. जिसे जून के बाद कभी भी बढ़ाया जा सकता है. वहीं, 6 महीने पहले ही Reliance Jio, Airtel और Vi ने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाई थीं. जिनमें 20 से 25 फीसद की बढ़ोत्तरी की गई थी. और अगर दोबारा इन प्लान्स में बढ़ोत्तरी की जाती है, तो यूजर्स की जेब पर काफी बोझ बढ़ जाएगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.