दंगल गर्ल बबीता फोगाट के घर आएगा नन्हा मेहमान, शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स । मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने दिसंबर 2019 में भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी रचाई थी. दंगल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया में बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर की है. जिससे पता चलता है कि जल्द ही बबीता फोगाट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है.

Babita Phogat Bjp

फोटो में बबीता अपने पति विवेक के साथ नजर आ रही हैं. इसके साथ ही बबीता ने बताया कि वे जीवन के इस नए पड़ाव को लेकर काफी खुश और उत्सुक हैं.

यह भी पढ़े -  करनाल के लाल गंगा ने रचा इतिहास, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

उनके फैंस द्वारा उनकी इस फोटो पर शुभकामनाओं की लेने लग गयी. इस समय बबीता फोगाट हरियाणा के महिला विकास निगम की चेयरपर्सन के तौर पर कार्यरत हैं . महिला पहलवान बबीता फोगाट ने साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. इस खास उपलब्धि पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर एसआई बनाया था.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts