भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने हरियाणा में नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले समय में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा , हरियाणा के द्वारा प्रेस नोटिस जारी किया है.

BJP

आज 22 नवम्बर, 2020 यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड जी के द्वारा नगर निगम (सोनीपत, अम्बाला, पंचकुला) चुनाव की आरंभिक तैयारी के हेतु प्रदेश की ओर से नीचे दिए गए लोगो को प्रभारी के पद का कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया है.

 

 नगर निगम सोनीपत के लिए

पर्यवेक्षक श्री कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मन्त्री

अम्बाला के लिए पर्यवेक्षक

श्री सुभाष बराला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

पंचकुला

पर्यवेक्षक कै. अभिमन्यु, पूर्व वित्त मन्त्री

यह नोटिस गुलशन भाटिया ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी के द्वारा ज़ारी किया गया है.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts