जामुन के साथ ये 5 चीजें खाना पड सकता है भारी, सेहत पर हो सकता है उल्टा असर

नई दिल्ली | जामुन का सीजन आ गया है और बहुत से लोगों का जामुन पसंदीदा फल भी है. जामुन हमारी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भी करता है. लेकिन बहुत से लोग गलत तरीके से जामुन का सेवन करते हैं. जिस कारण सेहत पर उल्टा असर पड़ता है, तो जानिए इसे खाने का सही तरीका क्या है.

jamun

खाली पेट न खाएं :- यह सीजन जामुन का है, तो बहुत से लोग अपने घरों में जामुन लाकर रखते हैं. इसलिए बहुत से लोग सुबह – सुबह खाली पेट जामुन का सेवन कर लेते हैं. जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है. गौरतलब है, जामुन स्वाद में खट्टा होता है, तो सुबह उठते ही जामुन खाने से एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है. जामुन डाइजेशन में काफी मदद करता है इसलिए हमे हमेशा इसे खाना खाने के बाद ही खाना चाहिए.

खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं :- बहुत से लोग जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. जिससे डाय​रिया और अपच जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती है. इसलिए हमेशा जामुन खाने के 30 से 40 मिनट बाद ही पानी पिएं.

हल्दी वाली चीजें न खाएं :- जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी ऐसे फूड नहीं खाने चाहिए जिसमें हल्दी हो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है. क्योंकि जामुन और हल्दी का एक साथ सेवन करने से ये दोनों चीजें शरीर में रिएक्ट कर सकती हैं. वहीं, इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए जामुन के सेवन के 30 मिनट बाद ही हल्दी वाली कोई चीज खाएं.

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें :- कभी भी जामुन खाने के बाद दूध या फिर कोई भी डेयरी प्रोडक्ट नहीं खानी चाहिए. क्योंकि इससे आपको गैस, अपच और पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है.

अचार न खाएं: – जामुन खाने के बाद अचार नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इन दोनों का एक साथ सेवन करने से यह हमारे शरीर में रिएक्ट कर सकती हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.

जामुन खाने के फायदे

  • जामुन वेट लॉस में मदद करता है.
  • जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कॉन्टेंट की वजह से स्किन भी ग्लो करती है.

जामुन खाने का सही समय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जामुन दिन में किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन खाली पेट नहीं. वहीं, आप इसे खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं. क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा और पाचन क्रिया में भी मददगार होगा.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.