बल्लभगढ़ में मामूली झगड़े में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

फरीदाबाद |फरीदाबाद में गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. अभी कुछ दिन पहले ही बल्लभगढ़ में ही निकिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

Goli

वही अभी शनिवार को ही फिर से बल्लभगढ़ के एक गाँव मिर्जापुर में जरा सी कहासुनी में फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे एक युवक हाथ में बन्दूक लेकर फायरिंग कर रहा है.

मामला पुलिस तक पहुँचा और पुलिस ने जांच में 4 लोगो के खिलाफ केस दर्ज करके 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सुरक्षा की नजर से देखा जाये तो अब बल्लभगढ़ में लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा. कब किसके साथ क्या हो जाये यहां कुछ पता नहीं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts