Gold Price Today: इस हफ्ते सोना महंगा तो चांदी हुई सस्ती, यहाँ जानिए आज का ताज़ा भाव

नई दिल्ली, Gold Price Today | इस हफ्ते सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हो रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने के भाव में 770 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. इस हफ्ते की शुरुआत यानि 27 जून को सोना 51,021 रुपए पर था जो अब 51,791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

gold

आने वाले दिनों में और महंगा होने के आसार

बता दें कि केंद्र सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया है. IBJA के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इससे आने वाले दिनों में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम ढाई हजार रुपए तक बढ़ सकतें हैं.

इंपोर्ट कम करने के लिए उठाया कदम

सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के पीछे सरकार का उद्देश्य सोने के इंपोर्ट को कम करना है. बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट सरकार की चिंता को बढ़ा रही है. सरकार की सोच है कि इंपोर्ट कम होने से रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है.

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट                भाव(रुपए/10 ग्राम)

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

• 24                 51,791
• 23                 51,584
• 22                 47,441
• 18                 38,843

चांदी में बड़ी गिरावट

चांदी में गिरावट का दौर लगातार बना हुआ है. इस हफ्ते चांदी 60,507 रुपए से लुढककर 57,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है. यानि इस हफ्ते इसकी कीमत में 2,734 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है.

Missed Call से पता लगाएं सोने का भाव

सोना और चांदी का भाव आप घर बैठे आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से 89556-64433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर SMS आ जाएगा. इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.