अब बनाये जायेंगे नंदी गौशाला के पक्के शेड: मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद । रविवार को गोपा अष्टमी के अवसर पर बल्लभगढ़ के ऊँचा गाँव के नंदी ग्राम गौशाला के लिए पक्के शेड बनवाने के बात कही है. साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा भारत देश ऋषि मुनियो का देश है जहां प्राचीन काल से ही गायों की सेवा की जाती रही है.

GOSALA

वर्तमान में भी गायों की ऐसी ही सेवा होनी चाहिए इसलिए उन्होंने नंदीग्राम गौशाला की पक्की शेड बनाने की योजना बनाई है. इसके अलावा उन्होंने गौशाला में हो रहे यज्ञ में शामिल होकर आहुति डाली.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

इसमें उनके साथ गाँव के प्रधान एवं अन्य लोग भी शामिल थे. जिन्होंने मंत्री जी के गाँव पहुँचने पर उनका स्वागत भी किया . इसके अलावा मंत्री मूलचंद शर्मा ने खा कि गौ सेवा करके इंसान अपना जीवन सफल बना सकता है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts