पेट्रोल- डीजल को लेकर आमजन को राहत है या नहीं, देखें आज के लेटेस्ट रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल- डीजल का नया भाव जारी कर दिया है. हरियाणा में आज यानि 4 जुलाई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.45 रुपए तो वहीं डीजल 90.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा भाव सिरसा जिलें में बना हुआ है.

petrol pump

हरियाणा के सिरसा जिलें में आज एक लीटर पेट्रोल का रेट 98.84 रुपए तो वहीं डीजल के लिए आपको 91.64 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा. बात अगर राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित होती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं. पेट्रोल दर रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित कर या वैट में भुगतान जोड़कर तय की जाती है. इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.