कल हरियाणवी गर्ल से शादी रचाएंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, सीएम हाउस में होगा प्रोग्राम

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं. कल डॉ गुरप्रीत कौर से होने वाली उनकी शादी को लेकर पूरे पंजाब में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है. लोग जानने को उत्सुक हैं कि गुरप्रीत कौर कौन है और कहा की रहने वाली है. बता दें कि इस शादी पर मुहर भगवंत मान की मां और बहन ने लगाई है. बता दें कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर है. कल होने वाली शादी को लेकर सीएम हाउस में तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है.

bhagtwant man wife

हरियाणा से ताल्लुक रखती है गुरप्रीत कौर

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर मूलरूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है. लेकिन फिलहाल वह पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में रहती हैं. उनके पिता इंद्रजीत सिंह पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के सरपंच रह चुके हैं. गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंद्र जीत सिंह ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर को गुरप्रीत कौर बहुत पसंद थी. डॉ गुरप्रीत कौर का भी भगवंत मान के घर पिछले लंबे समय से आना- जाना चल रहा था. उनकी भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर से अच्छी दोस्ती बन गई थी और दोनों को अक्सर साथ में शॉपिंग करते हुए देखा जा रहा था. बता दें कि सीएम भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर उनके राजनीति में जाने से खासी नाराज थी और इसी वजह से दोनों के बीच तलाक हो गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.