हरियाणा को मिलेगा 2 नए Highway का तोहफा, 11 जुलाई को नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ

गुरुग्राम | हरियाणा में यातायात कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है और अब बहुत जल्द हरियाणा को दो नए हाइवे की सौगात मिलने जा रही है. गुरुग्राम से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस हाइवे को बहुत जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा.

nitin

राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 11 जुलाई को गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड हाइवे का शुभारंभ करने जा रहे हैं. नेशनल हाईवे 248-A के नाम से इस सड़क मार्ग की लंबाई करीब 22 किलोमीटर है. उन्होंने बताया कि यह एलिवेटेड हाइवे गुरुग्राम व सोहना के बीच की दूरी को कम करने के साथ ही यातायात कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा. केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि यह एलिवेटेड हाइवे गुरुग्राम से दिल्ली- बड़ोदरा एक्सप्रेस- वे को जोड़ने का कार्य भी करेगा.

बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इसी के साथ केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करीब 1148 करोड़ रुपए की लागत से बने रेवाड़ी- अटेली नेशनल हाईवे -11 का भी शुभारंभ करेंगे. 30 किलोमीटर लंबा यह हाइवे रेवाड़ी और अटेली के बीच यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा और लोग इस नए हाइवे पर सफर का आनंद उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इन परियोजनाओं को पूरा करने में विलंब हुआ है लेकिन मोदी सरकार देशभर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.