PNB बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, मिलने वाले है 8 लाख रूपये, जानिये कैसे

नई दिल्ली | यदि आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक है, तो आज की खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. बैंक ने ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा और भी बढ़ा दी है. यदि आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है और इमरजेंसी में पैसा लेना चाहते हैं, तो बैंक आपको आसानी से 8 लाख रूपये दे सकता है. यदि आपको भी पैसों की आवश्यकता है, तो आप बैंक के इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Punjab National Bank PNB Bank

इस बैंक की लोन प्रोसेस हुई पहले से भी सरल 

पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को इंस्टा लोन के जरिए 8 लाख रूपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वही इस सुविधा के तहत आप पर्सनल लोन भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर को एंटर करना होगा. बैंक की तरफ से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई. ट्वीट में लिखा गया कि अब बैंक से लोन लेना हुआ उतना ही आसान, जितना कि खाना ऑर्डर करना. यदि आप भी कम ब्याज दर में पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक के इंस्टा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पीएनबी से लोन लेने की प्रक्रिया अब काफी आसान हो गई है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

कौन उठा सकता है इस सुविधा का फायदा

  • पीएनबी की इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर पीएसयू कर्मचारी होना जरूरी है.
  • इस लॉन का मिनटों में ही संवितरण हो जाता है.
  • लोन की यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है
  • इसके तहत आप 8 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं.
  • इसकी प्रोसेसिंग फीस भी जीरो है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.