सावन में इन 5 राशियों पर होगी भगवान शिव की ख़ास कृपा, हर तरफ से बरसेगा पैसा

ज्योतिष | सावन महीने (Sawan) को सबसे पवित्र महीना माना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवा महीना होता है. यह महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है, भक्त भी इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना करते हैं. इस महीने से ही सोलह सोमवार के व्रत शुरू होते है. बता दें कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी सें देवउठनी एकादशी तक निद्रा में होते हैं. ऐसे में समस्त सृष्टि की जिम्मेदारी भगवान शिव के कंधों पर होती है.

Shiv

सावन के महीने में जो भी भक्त अपनी पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां होती है. मां लक्ष्मी की कृपा होने पर आपके घर में सुख -समृद्धि आती है. अबकी बार  सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा. सावन का महीना अब की बार 5 राशियों को विशेष वरदान देने वाला है. इन राशि के जातकों की किस्मत ही बदलने वाली है.

इन 5 राशियों की किस्मत बदलेंगे भोलेनाथ

मिथुन राशि :- इस राशि के जातकों के पास इस महीने खूब पैसे होने वाले हैं. यह किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता भी करेंगे. आप मंदिरों में दान भी कर सकते हैं. आप इस महीने जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है

सिंह राशि :- इस महीने इस राशि के जातकों को समाज में उच्च स्थान मिलेगा. आपके घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है. अपनी मेहनत के दम पर आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

तुला राशि :- इस राशि के लोग समाज में सभी को काफी प्रिय होते हैं. इन्हें हर जगह मान -सम्मान मिलता है. इन पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती की विशेष कृपा बनी रहेगी. अपनी वाणी में मधुरता लाए, राजनीति में भी आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं.

धनु राशि :- जल्द ही आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की तारीफ करेंगे. आपको व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता हैं. यदि आप निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अति उत्तम है.

मीन राशि :- इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है. आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में अपने हाथों से दान पुण्य का अवश्य करे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.