CBSE: बड़ी खुशखबरी सिलेबस में कटौती के साथ किया पेपर के पैटर्न में भी बदलाव, जानें क्या ?

नई दिल्ली | सीबीएसई (CBSE) की परीक्षाओं को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है जिस से मनमाने कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते बच्चों की पढ़ाई में बहुत अधिक बाधा उतपन हुई है जिसके चलते उन्हें ऑनलाइन क्लासेज के द्वारा अपना सिलेबस पूरा करना पड़ा है .

CBSE

जिससे उनके परीक्षा के दबाव को कम करने के लिए सीबीएसई 30 फीसद सिलेबस में पहले ही कटौती कर चुकी है ,साथ ही अब खबर यह आ रही है कि सिलेबस में कटौती करने के साथ-साथ पेपर के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है जिससे बच्चों पर अधिक दबाव न पड़े. क्योंकि सीबीएसई ने हाल ही में सैंपल पेपर जारी किए थे जिनके अनुसार एमसीक्यू क्वेश्चन कि 10 फ़ीसदी हिस्सेदारी और बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

स्कूलों के सञ्चालकों के अनुसार नए पैटर्न का मकसद बच्चों की सोचने की क्षमता को पहचानना है , पेपर में उनसे अब अप्लिकेशन ओरिएंटेड क्वेश्चन पूछे जा रहे हैं. यानी अब फिजिक्स जैसे विषयों में उदाहरण के तौर पर तार्किक क्षमता एवं थिंकिंग एप्टिट्यूड के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं. इसलिए बच्चों को इन सैंपल पेपर को आधार मानकर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए जिससे उन्हें भटकाव रहित तैयारी करने में मदद मिले.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts