SBI ने दिया तगड़ा झटका: लोन की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. अब एसबीआई से होम लोन लेना महंगा होगा और साथ ही नए तथा पुराने यूजर्स के लिए ईएमआई भी बढ़ रही है. बता दें कि एसबीआई ने अपनी मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ लेडिंग रेट (SBI MCLR Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है और बढ़ोतरी की नई दरें 15 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी.

SBI State Bank of India

SBI ने दिया बड़ा झटका

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की ब्‍याज दरें बढ़ा दी हैं. दरअसल, पहले RBI ने मई में रेपो रेट 0.40 प्रतिशत बढ़ाया था, इसके बाद जून में रेपो रेट में जून में 0.50 प्रतिशत का इजाफा कर दिया था. फिलहाल रेपो रेट 4.90 प्रतिशत है.

नोटिफिकेशन जारी

एसबीआई ने MCLR में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार…
• एक साल के लोन के लिए MCLR 7.40 से बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत हो गया है.
• छह महीने के लोन के लिए MCLR 7.35 से बढ़ाकर 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है.
• दो साल और तीन साल के लिए MCLR 7.70 से बढ़ाकर 7.80 प्रतिशत कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

अन्य बैंकों ने भी बढ़ाया MCLR

हाल ही में रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई निजी बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है. इसमें ICICI Bank और HDFC Bank शामिल हैं. ICICI Bank ने सभी अवधि के लोन के लिए MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.