हरियाणा में सबसे पहले इन्हे दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री ने किया साफ

पंचकूला | मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा हेतु सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की. इसी दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को लेकर की गई तैयारियों के बारे में अवगत कराया.

Corona Virus Vaccine

इसी के मद्देनजर दवा वितरण को लेकर बातचीत हुई जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि एक साथ सभी को दवा उपलब्ध करवाना संभव नहीं है,  इसलिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को व अधिक जरूरतमंद लोगों को जबकि दूसरे चरण में आवश्यक सेवा प्रदाताओं को यह दवा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके बाद 2 अन्य चरणों में आयु के आधार पर मुहैया कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

उन्होंने रविवार को जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि हरियाणा में अन्य राज्यों के मुकाबले मृत्यु दर 1.01% है जो काफी कम है व रिकवरी दर अधिक है. क्योंकि राज्य में लोगों को पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध हैं जिससे उन्हें उचित देखभाल मिल रही है, अतः राज्य जल्द ही इस आपदा से उभरने में सक्षम होगा.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts