30 साल बाद शनि ने किया मकर राशि में प्रवेश, ग्रहों के ऐसे योग से इन राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत 

ज्योतिष | हाल ही में कई बड़े ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है. इसका प्रभाव सभी राशियों के जातको पर दिखाई दिया. बता दे कि ग्रहों का यह राशि परिवर्तन शश और मालव्य नाम के दो महापुरु राजयोग का निर्माण कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह मिथुन राशि में है. यहां बुध ग्रह पहले से ही विराजमान है, जिस वजह से बुधादित्य योग बन रहा है. इसी के साथ-साथ भद्र योग भी बन रहा है. शुक्र ग्रह भी वृषभ राशि में मालव्य योग का निर्माण कर रहा है.

SHANI DEV

30 साल बाद शनि ने किया मकर राशि में प्रवेश 

13 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर की वजह से त्रिग्रही योग के साथ-साथ लक्ष्मी- नारायण योग भी बन रहा है. वही शनि देव ने 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि यानी कि मकर में प्रवेश किया है. यहां मंगल के विराजमान होने से मेष राशि में रूचक योग बन रहा है. वही बृहस्पति के मीन राशि में होने से हंस योग बन रहा है. जिस वजह से 4 राशियों की गोचर कुंडली में दोहरा महापुरुष राजयोग बनने के कारण विशेष लाभ का संयोग बन रहा है.

इन राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत 

वृषभ राशि :- शनि इस राशि के नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जिस वजह से इस राशि के जातकों की कुंडली में दो राजयोग बन रहे हैं. इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलने वाली है.  व्यवसायी लोगों को लाभ होगा और सुविधाओं का विस्तार होगा. परिवार का भरपूर साथ मिलेगा, यात्रा का भी योग बन रहा है.

कुंभ राशि :-इस राशि में शनि का गोचर बारहवें भाव में है. इस वजह से लंबी यात्रा और विदेश यात्रा की संभावना बन रही है. करियर में भी वृद्धि हो सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. 2 राजयोग बनने की वजह से भौतिक सुख -सुविधाओं में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि :- इस राशि के तीसरे भाव में शनि का गोचर होने जा रहा है. साथ ही 2 राजयोग नौकरी में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. वेतन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी सुधरने वाली है. व्यापारियों को पिछले कार्यों में सफलता मिलने वाली है.

सिंह राशि :- इस राशि के छठे भाव में शनि ने गोचर किया है,  जिससे आपके सारे शत्रु पराजित होने वाले हैं. शश और मालव्य दोनों राजयोग बन रहे हैं. यह योग जातको को आकस्मिक धन लाभ करवाने वाला है. इस दौरान संभल कर रहने की आवश्यकता है,  किसी बात पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.