अगस्त में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों को ध्यान में रखकर निपटाए अपना जरूरी काम

नई दिल्ली, Bank Holidays in August | यदि अगले महीने आपको बैंक का कोई जरूरी काम है, तो उसे तुरंत निपटा लें. अगस्त महीने में अलग-अलग जगहों पर कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको बैंक के होलीडेज के बारे में जानकारी देंगे,जिससे आप उनको ध्यान में रखकर अपना जरूरी काम कर सकते हैं. इसके अलावा इस महीने चार रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा.

Bank Image

अगस्त महीने में इतने दिन बैंक रहेगा बंद 

  • 1 द्रुपका शे-जी त्यौहार- सिक्किम
  • 7 रविवार- सभी जगह
  • 8 मुहरर्म- जम्मू कश्मीर
  • 9 मुहरर्म- ज्यादातर जगह बैंक बंद
  • 11 रक्षाबंधन- अहमदाबाद, जयपुर, शिमला, भोपाल
  • 12 रक्षाबंधन- कानपुर और लखनऊ
  • 13 दूसरा शनिवार- सभी जगह
  • 14 रविवार- सभी जगह
  • 15 स्वतंत्रा दिवस- सभी जगह
  • 16 पारसी नववर्ष- मुंबई और नागपुर
  • 18 जन्माष्टमी- भुनेश्वर, चेन्नई, कानपुर और लखनऊ
  • 19 जन्माष्टमी (श्रावण वाद-8) कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमलाट और श्रीनगर
  • 20 श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद
  • 21 रविवार- सभी जगह
  • 27 चौथा शनिवार- सभी जगह
  • 28 रविवार- सभी जगह
  • 29 श्रीमंत शंकरदेव की तिथि- गुवाहाटी
  • 31 गणेश चतुर्थी- अहमदाबाद, बेलापुर,बेंगलूरु, भुवनेश्वर   चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी
यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

13 से 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. बता दे कि 13 अगस्त को दूसरा शनिवार, 14 को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगले महीने आप भी इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपना बैंक का काम करें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.