Nag Panchami 2022: अबकी बार नाग पंचमी पर बन रहा है यह खास योग, इस मुहूर्त पर करें पूजा

ज्योतिष, Nag Panchami 2022 | नाग पंचमी हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार नाग पंचमी सावन के तीसरे सोमवार के बाद 2 अगस्त को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. वही ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे इस दिन पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है.

Nag Panchami

नाग पंचमी पर बन रहे है यह खास योग 

अबकी बार नाग पंचमी के दिन खास योग बन रहा है. आज की इस खबर में हम आपको नाग पंचमी के दिन कौन-कौन से शुभ और खास योग बन रहे हैं, उनके बारे में जानकारी देंगे. अबकी बार नाग पंचमी मंगलवार को है, जिस वजह सें संजीवनी योग बन रहा है. इसी के साथ इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र का भी खास संयोग बन रहा है. इसके अलावा भी रवि योग और सिद्धि योग बन रहा है. नाग पंचमी के दिन पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:45 से शुरू होकर 8:23 तक है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

दूध से करें अभिषेक

नाग पंचमी 1 अगस्त को शाम 5:13 बजे से शुरू होकर शाम 5:41 बजे तक है. धर्म शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन सांप को कोई कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए, बल्कि उनकी पूजा कर उनकी रक्षा करनी चाहिए. इसके साथ ही इस दिन जीवित सांप को कभी भी दूध ना पिलाए, उनके लिए दूध जहर के समान माना जाता है.  उनकी नियमित पूजा और दूध से अभिषेक प्रतिमा पर करना ही उचित माना गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.