Cooperative Banks Update: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, बैंक ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

नई दिल्ली, Cooperative Banks Update | बैंक ग्राहकों के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत सहकारी बैंक के ग्राहकों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए सहकारी बैंकों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से जोड़ा जाएगा. गौरतलब है कि सरकार के 52 मंत्रालयों की ओर से इस समय 300 योजनाओं के लाभ डीबीटी के जरिये लाभार्थियों तक पहुंचाए जा रहे हैं और अब इन सभी योजनाओं का लाभ सहकारी बैंकों के ग्राहकों को भी मिलेगा.

AMIT SHAH

अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी है. अमित शाह ने कहा कि ”बैंकिंग क्षेत्र में पहले की अपेक्षा काफी सुधार किया गया है जिससे देश के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है. वहीं जनधन योजना के तहत 45 करोड़ नए लोगों का बैंक खाता भी खुला है. जिसमें से 32 करोड़ लोगों को रूपए डेबिट कार्ड भी मिला है और यह सब पीएम मोदी के ‘सहकार से समृद्धि का संकल्प’ से हुआ है.”

खेती बैंक का उल्लेखनीय प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री ने गुजरात स्टेट को-आपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक यानी खेती बैंक के 71वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई देते हुए बैंक के बारे में बातें की जिसमें उन्होंने कहा कि, “देश की समृद्धि और आर्थिक उत्थान में सहकारिता क्षेत्र का अहम योगदान है. पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए करोड़ों नए खातों का डिजिटल लेन देन भी काफी बढ़ा है. बात करें अगर वर्ष 2017-18 के डिजिटल लेन-देन की तो उस मुकाबले अब तक इसमें 50 गुना की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में सहकारी बैंकों के डीबीटी से जुड़ने से नागरिकों के साथ संपर्क और बढ़ेगा जिससे सहकारिता क्षेत्र मजबूत होगा.”

अब लोन लेना होगा सस्ता

अमित शाह ने आगे बताया कि “आरबीआई और नाबार्ड ने बैंकिंग के लिए जो नियम और मापदंड बनाए हैं उन पर खेती बैंक ने खुद को साबित किया है. जिसके बाद अब बैंक से 12 से 15 प्रतिशत की ब्याज पर मिलने वाला लोन 10 प्रतिशत पर आ गया है. वहीं, समय पर लोन चुकाने वाले लाभार्थियों को 2% की छूट भी दी जाती है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.