बैंकिंग व अन्य श्रमिक संगठनों ने आज किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान, जाने क्यों ?

नई दिल्ली | केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है जिससे बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं. क्योंकि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ यानी एआईबीईए जो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)व इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारियों को छोड़कर लगभग सभी अन्य बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है.

Pardarshan Image

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) व इसके अलावा भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल में शामिल होने की जानकारी दी है. केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पास किये गये तीन कानून जो सम्पूर्ण रूप से कॉरपोरेट सेक्टर के हित में हैं.

उनके हितों की अनदेखी की गई है, क्योंकि इसमें 75% प्रतिशत कर्मचारी श्रम कानून से बाहर रखे गए हैं व इन कानूनों के तहत उनके पास कोई विधिक संरक्षण भी नहीं है. इसलिए इनके विरोध में व अपना पक्ष रखने के लिये आज वे राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल करेंगे जिससे बैकों के कार्य में रुकावट आ सकती है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts