Indian Railways: भारतीय रेलवे लेने जा रहा है बड़ा फैसला, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली, Indian Railways News | भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समय-समय पर बदलाव और कई बड़े फैसले लेती रहती है. वहीं अब रेलवे ने एक और योजना की शरुआत करने का विचार कर रही है. गौरतलब है कि रेलवे प्रीमियम तत्काल योजना के तहत कुछ सीटें आरक्षित रखता है. यात्रियों को इन टिकटों को बुक करने के लिए कुछ अतिरिक्त राशि देनी होती है. ऐसे में यदि यह सेवा सभी ट्रेनों में शुरू होती है तो रेलवे के लाखों यात्रियों पर इसका असर पड़ सकता है.

Railway Station

रेलवे कर रहा इस सुविधा पर विचार

सूत्रों के अनुसार, अभी लगभग 80 ट्रेनों के लिए प्रीमियम तत्काल बुकिंग का विकल्प उपलब्ध है, लेकिन अगर सभी ट्रेनों में कोटा लागू किया जाएगा तो रेलवे को अधिक राजस्व प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इससे किराया रियायतों की वजह से रेलवे पर पड़ रहे बोझ को संतुलित करने में भी मदद मिलेगी.

इन नियमों में भी किया जा सकता है बदलाव

साल 2020-21 में रेलवे ने तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग से 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. इस बीच, रेलवे वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया रियायतें भी बहाल कर सकता है. हालांकि, वरिष्ठ नागरिक सब्सिडी मानदंड में बदलाव के साथ वापस आ सकती है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

कोविड-19 के दौरान बंद थी रियायतें

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बीच 2020 में रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतें बंद कर दी गई थी. पहले महिलाओं में 58 वर्ष, पुरुषों में 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को यह रियायतें मिलती थी, लेकिन इसमें बदलाव हो सकते हैं जिसके बाद इसे 70 वर्ष किया जा सकता है. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक रियायत केवल सामान्य और स्लीपर श्रेणी के गैर-एसी वर्गों के टिकटों के लिए ही बहाल किए जाने की संभावना है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.