निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले: इस IPO ने दिया 110% का रिटर्न, ₹186 से बढ़कर ₹393 का हुआ शेयर

नई दिल्ली | एक तरफ जहां जोमैटो, पेटीएम, कारट्रेड टेक जैसे न्यू ऐज टेक कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों को भारी नुकसान कराया है. वहीं, दूसरी तरफ EaseMyTrip IPO ने अपने निवेशकों को 110 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जी हां, 19 मार्च 2021 में EaseMyTrip IPO ने अपनी लिस्टिंग की थी. जिसके बाद से इसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

share

EasyMyTrip शेयर प्राइस हिस्ट्री

₹186 से ₹187 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया EaseMyTrip के शेयर 19 मार्च 2021 को लगभग 13 प्रतिशत के प्रीमियम पर भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. ₹206 प्रति इक्विटी शेयर पर ये यह बीएसई पर लिस्ट हुआ था. वहीं एनएसई पर ये ₹212 प्रति इक्विटी शेयर पर लिस्ट हुआ था. मंगलवार को, EaseMyTrip शेयर की कीमत NSE पर ₹393.50 पर बंद हुई. यानी जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुआ था उन्हें 110 प्रतिशत रिटर्न मिला है.

कंपनी को हुआ मुनाफा

EasyMyTrip ने Q1FY22 में ₹ 14.9 करोड़ से Q1FY23 में ₹ 33.7 करोड़ तक कर (PAT) के बाद अपने लाभ में 125 प्रतिशत की छलांग लगाई है. वहीं ट्रैवल सर्विस प्रोवाइड कंपनी ने ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू (GBR) में ₹356.7 करोड़ से ₹1,663.1 करोड़ की छलांग लगाई है. इस हिसाब से साल दर साल वृद्धि पर लगभग 366 प्री-सेंट रही. जून 2022 की तिमाही में कंपनी की एयर सेगमेंट बुकिंग में 212 प्रतिशत और होटल नाइट्स की बुकिंग में 409 प्रतिशत और ट्रेनों, बसों और अन्य में 132 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

100 यूनिकॉर्न के कुलीन क्लब में शामिल EasyMyTrip

कंपनी के इस मुनाफे के बाद EasyMyTrip भारत के पहले 100 यूनिकॉर्न के कुलीन क्लब में शामिल हो गया है. क्योंकि सितंबर 2021 में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1 बिलियन डॉलर से भी अधिक हो गया था.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.