किसान आंदोलन ने ली एक की जान, सीमा सील होने से मौत

सिरसा । किसान आंदोलन के कारण सरकार ने हरियाणा की सभी सीमाओं को सील कर दिया है. सीमा सील होने के कारण एक बीमार व्यक्ति ग्रामीण को अपनी जान गवानी पड़ी. डबवाली के जोगेवाला गाँव के एक ग्रामीण कि बीते बुधवार कि शाम को अचानक तबियत बिगड़ने लगी.

Ambala Police

तब परिजनों में एम्बुलेंस बुलाई एवं पंजाब सीमा पर स्थित एक डॉक्टर के पास ले जा रहे थे. जब वे मलोट हाईवे पर पहुंचे तो पुलिस ने एम्बुलेंस को रेलवे ओवरब्रिज से जाने को कहा. जब एम्बुलेंस पंजाब सीमा पर पहुंची तो वहां पहले से बेरिकेड्स थे किसी ने मार्ग नहीं खोला. फिर एम्बुलेंस को वहां से वापस लौटना पड़ा आर यू बी से जाने लगी तो जाम में फँस गई.

अन्य रास्ते से सम्बंधित स्थान तक जाने लगे तो बीमार ग्रामीण ने दम तोड़ दिया फिर उसके मृत शरीर को लेकर परिजनों वापस आ गए. परिजनों का कहना था कि यदि समय रहते मरीज को उपचार मिल जाता तो वह बच सकता था. उसकी हालत बहुत ही ख़राब थी यदि सीमा सील नहीं होती तो शायद ग्रामीण की जान बचायी जा सकती थी.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts